‘बेअदबी’ वाले वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मुख्यमंत्री मान नहीं : ‘आप’

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 18-06-2026
The man in the 'sacrilege' video is not considered the Chief Minister: AAP

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को कहा कि दो प्रयोगशालाओं की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट से पता चला है कि कथित बेअदबी वाले वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मुख्यमंत्री भगवंत मान नहीं, बल्कि कोई और है।
 
इसी वीडियो को लेकर अकाल तख्त ने मान को ‘गुरु-द्रोही’ घोषित किया था।
 
राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए शिरोमणि अकाली दल (शिअद) पर आरोप लगाया कि बेअदबी विरोधी कानून बनाने के लिए बातचीत शुरू होने के बाद से ही वह मान को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।
 
अकाल तख्त ने सोमवार को इस वीडियो को लेकर मान को ‘गुरु दोखी’ (गुरु द्रोही) और ‘खालसा पंथ विरोधी’ घोषित किया था।
 
इस आदेश से पहले अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने दावा किया था कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो को दो फॉरेंसिक प्रयोगशालाओं ने ‘‘असली’’ पाया है। वीडियो में कथित तौर पर मान से मिलता-जुलता एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है।
 
जत्थेदार ने कहा था कि वीडियो से न तो छेड़छाड़ की गई और न ही इसे कृत्रिम मेधा (एआई) की मदद से बनाया गया।
 
मान ने वीडियो को खारिज करते हुए इसे उन्हें बदनाम करने के उद्देश्य से किया गया दुष्प्रचार बताया था।
 
चीमा ने शिअद पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ‘‘साजिश रचने में माहिर’’ है।
 
मंत्री ने कहा, ‘‘जब से बेअदबी विरोधी कानून लागू करने के लिए बातचीत शुरू हुई है, तभी से भगवंत मान को निशाना बनाया जा रहा है। कोई न कोई साजिश रची जा रही है।’’
 
चीमा ने दो फॉरेंसिक प्रयोगशालाओं की रिपोर्ट पेश करते हुए दावा किया कि कथित बेअदबी वाले वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मान नहीं है।
 
उन्होंने कहा, ‘‘इन दोनों प्रयोगशालाओं की रिपोर्ट में चेहरे की पहचान, मान के कद, शारीरिक मुद्रा, चलने और खड़े होने के ढंग समेत 1,191 अलग-अलग कोण का गहन विश्लेषण किया गया है।’’
 
चीमा ने कहा, ‘‘इससे पता चलता है कि फर्जी वीडियो में दिख रहा व्यक्ति भगवंत मान से मेल नहीं खाता।’’
 
उन्होंने दावा किया कि यह वीडियो मान को बदनाम करने के लिए किसी अभिनेता की मदद से बनाया गया।
 
चीमा ने कहा कि दोनों प्रयोगशालाएं स्वतंत्र हैं, पंजाब के बाहर स्थित हैं और भारत सरकार से मान्यता प्राप्त हैं।
 
‘आप’ नेता बलतेज सिंह पन्नू ने कहा कि पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस महानिदेशक गौरव यादव से मुलाकात कर इस पूरी ‘‘साजिश’’ में शामिल लोगों का पर्दाफाश करने के लिए जांच की मांग करेगा।