उप्र: मुख्यमंत्री योगी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन पर बधाई दी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 20-06-2026
UP: Chief Minister Yogi greets President Draupadi Murmu on her birthday
UP: Chief Minister Yogi greets President Draupadi Murmu on her birthday

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन पर बधाई दी।
 
योगी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपका सादगीपूर्ण जीवन, जनजातीय समाज के उत्थान के प्रति अगाध समर्पण तथा संवैधानिक मूल्यों के प्रति अटूट निष्ठा देश वासियों के लिए उत्कृष्ट प्रेरणा है।”
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ जी से आपके सुदीर्घ व सुयशपूर्ण जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना है।
 
भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को 68 साल की हो गईं।
 
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! मैं भगवान जगन्नाथ से आपके उत्कृष्ट स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।”
 
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी मुर्मू को जन्मदिन पर बधाई दी।