राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने आदर्श माध्यमिक विद्यालय, जनभवन के नये भवन का किया उद्घाटन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 13-04-2026
The Governor and the Chief Minister inaugurated the new building of Adarsh ​​Secondary School, Jan Bhavan. Show alternatives
The Governor and the Chief Minister inaugurated the new building of Adarsh ​​Secondary School, Jan Bhavan. Show alternatives

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आदर्श माध्यमिक विद्यालय, जनभवन के नये भवन का उद्घाटन किया।
 
मुख्यमंत्री ने इस अभिनव प्रयास के लिए राज्यपाल का आभार प्रकट किया। उन्होंने बच्चों को सीख दी कि परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है तथा परिश्रमी व्यक्ति ही अपना लक्ष्य प्राप्त करने में सफल होता है।
 
इस अवसर पर अतिथियों ने ‘हमारा जनभवन’ पुस्तक का विमोचन भी किया और विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं चालक को स्कूल बस की चाबी प्रदान की।
 
एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित विद्यालय भवन की तारीफ करते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि उन्हें यहां शिक्षण संस्थान का आदर्श मॉडल प्राप्त हो रहा है और इस मॉडल को कहीं भी प्रस्तुत कर सकते हैं।
 
उन्होंने कहा कि वर्तमान एवं भावी पीढ़ी किस प्रकार के संस्थानों में शिक्षा अर्जित कर रही है, यह भी देखना पड़ेगा, भवन अच्छा है तो उसके अनुरूप वहां शिक्षा का माहौल बनाने में भी मदद मिलेगी।
 
उन्होंने कहा कि 5.17 करोड़ रुपये से विद्यालय का यह भव्य भवन बना है तथा इसमें 4.70 करोड़ रुपये राज्य सरकार ने दिए, जबकि शेष राशि राज्यपाल के प्रयासों एवं सीएसआर फंड से उपलब्ध कराई गई है।