Family is the biggest asset, let's sit together and resolve issues at home: Chief Minister Adityanath
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि परिवार सबसे बड़ी पूंजी होती है और पारिवारिक मामले मिल-बैठकर घर में ही सुलझा लें। मुख्यमंत्री ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ के दौरान यह बात कही।
मुख्यमंत्री ने ‘जनता दर्शन’ में आए प्रत्येक नागरिक से स्वयं मुलाकात की,उनकी शिकायतें सुनीं और समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए अफसरों को निर्देश दिए।
एक बयान के मुताबिक इस दौरान कई शिकायतें पारिवारिक विवाद से जुड़ी आईं जिस पर मुख्यमंत्री ने सभी को समझाया। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘परिवार सबसे बड़ी पूंजी है। समझदारी से पारिवारिक मामले मिल-बैठकर सुलझाएं। विश्वास करिए, बिखरने के बजाय परिवार एकजुट हो जाएगा और वर्तमान के साथ भावी पीढ़ी भी एक रहेगी।’’
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने पारिवारिक विवादों से जुड़ी सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना। फिर शिकायत लेकर आए लोगों ने मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पारिवारिक झगड़ों में पुलिस-प्रशासन की सहायता लेना अंतिम विकल्प ही होना चाहिए। हमारे समाज में परिवार से बड़ी कोई पूंजी नहीं होती। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत भी है। श्रेयस्कर यही है कि घर के मामले घर में ही सुलझाए जाएं।’’
उनका जीवन यह भी सिखाता है कि कुछ फैसले सही या गलत नहीं होते, वे सिर्फ हालात की मजबूरी होते हैं। लेकिन उनका असर इंसान के दिल पर हमेशा रहता है।