राम मंदिर में 10 दिवसीय प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ संपन्न हुआ

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 25-07-2026
The 10-day atonement and purification ritual at the Ram Temple concluded with the Purnahuti ceremony.
The 10-day atonement and purification ritual at the Ram Temple concluded with the Purnahuti ceremony.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
श्रद्धालुओं के चढ़ावे की कथित चोरी के बाद अयोध्या में राम मंदिर में 10 दिवसीय प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान शुक्रवार शाम को पूर्णाहुति समारोह के साथ संपन्न हुआ। मंदिर के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास ने यह जानकारी दी।

चढ़ावे की कथित चोरी का मामला सामने आने के बाद 15 जुलाई को शुरू हुआ यह अनुष्ठान श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया था। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा था कि समारोह का उद्देश्य निर्धारित धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से मंदिर परिसर की पवित्रता को बहाल करना और चूक के लिए माफी मांगना था।
 
दास ने शनिवार को कहा कि समापन पूर्णाहुति में वैदिक विद्वानों के मार्गदर्शन में मंदिर की यज्ञशाला में हवन और विशेष पूजा की गई।
 
ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास और ट्रस्टी कृष्ण मोहन ने यजमान के रूप में भाग लिया और आहुतियां दीं। इस अवसर पर एक सामुदायिक भोज का आयोजन किया गया, जिस दौरान स्थानीय ब्राह्मणों को भोजन कराया गया।