‘कुशा’ मिसाइल के सफल परीक्षण पर पेमा खांडू ने डीआरडीओ को बधाई दी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 25-07-2026
Pema Khandu congratulates DRDO on successful test-firing of 'Kusha' missile
Pema Khandu congratulates DRDO on successful test-firing of 'Kusha' missile

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली स्वदेशी मिसाइल ‘कुशा’ के पहले सफल उड़ान परीक्षण के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) को शनिवार को बधाई दी।

खांडू ने सोशल मीडिया पर उड़ान परीक्षण का वीडियो साझा करते हुए इसमें शामिल वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, उद्योग साझेदारों और रक्षा कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हर सफल स्वदेशी प्रणाली राष्ट्रीय सुरक्षा और तकनीकी आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देती है।
 
खांडू ने लिखा, “लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली स्वदेशी मिसाइल ‘कुशा’ के पहले सफल उड़ान परीक्षण में शामिल वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, औद्योगिकी साझेदारों और रक्षा कर्मियों को बधाई।”
 
उन्होंने इस उपलब्धि के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “यह उपलब्धि भारत की स्वदेशी वायु रक्षा क्षमता को मजबूत करती है, आयात पर निर्भरता घटाती है और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण की बढ़ती ताकत को दर्शाती है। हर सफल स्वदेशी प्रणाली हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा और तकनीकी आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देती है।”