Pradhan's resignation a result of Rahul Gandhi's struggle: Telangana Congress chief
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष बी. महेश कुमार गौड़ ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य दलों के संघर्ष का परिणाम है।
उन्होंने एक बयान में कहा कि प्रधान का इस्तीफा छात्रों की जीत है।
नीट परीक्षा प्रश्नपत्र लीक विवाद को लेकर प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया और कहा कि यह उनके लिए ‘‘व्यक्तिगत प्रतिष्ठा’’ का मामला नहीं है।