Burj Khalifa पर चमकेंगे तिरंगे के रंग, यूएई में भारत के स्वतंत्रता दिवस का खास जश्न

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 14-08-2025
The colors of the tricolor will shine on Burj Khalifa, a special celebration of India's Independence Day in UAE
The colors of the tricolor will shine on Burj Khalifa, a special celebration of India's Independence Day in UAE

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस बार दुबई की शान और दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा भारतीय तिरंगे के रंगों में जगमगाएगी। भारतीय दूतावास, दुबई ने जानकारी दी है कि 15 अगस्त को शाम 7:50 बजे (स्थानीय समय) बुर्ज खलीफा को रोशनी से सजाया जाएगा, जो तिरंगे के तीनों रंगकेसरिया, सफेद और हरे में नहाकर भारत की आज़ादी के गौरवशाली 79 साल पूरे होने का संदेश देगा.
 
यह सिर्फ बुर्ज खलीफा तक सीमित नहीं रहेगा। यूएई के अन्य कई प्रतिष्ठित स्थल भी भारतीय झंडे की रोशनी से सजेंगे, जिससे न सिर्फ प्रवासी भारतीयों में गर्व और खुशी का माहौल बनेगा, बल्कि भारत-यूएई के मजबूत होते रिश्तों की झलक भी देखने को मिलेगी.
 
हर साल स्वतंत्रता दिवस पर दुनियाभर में बसे भारतीय अपने-अपने तरीके से देश के प्रति प्रेम और सम्मान जताते हैं, लेकिन दुबई में बुर्ज खलीफा पर तिरंगे की रोशनी देखना खास मायने रखता है, क्योंकि यह न सिर्फ एक शानदार दृश्य होता है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि भारत की उपलब्धियां और संस्कृति दुनिया के हर कोने में सम्मानित और स्वीकार की जाती हैं,
 
दुबई में रहने वाले भारतीयों और पर्यटकों के लिए यह पल बेहद खास होगा। हजारों लोग इस मौके को कैमरों में कैद करने के लिए जुटेंगे, सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो साझा करेंगे, और इस अद्भुत नजारे को दुनियाभर तक पहुंचाएंगे,
 
यूएई में भारतीय समुदाय की संख्या लाखों में है और यहां के राष्ट्रीय आयोजनों में उनका योगदान हमेशा महत्वपूर्ण रहा है। भारत और यूएई के बीच व्यापार, संस्कृति और कूटनीति के रिश्ते लगातार गहरे हो रहे हैं। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस जैसे अवसर पर बुर्ज खलीफा का तिरंगे से जगमगाना इन मजबूत होते रिश्तों की एक खूबसूरत मिसाल है,
 
15 अगस्त की शाम दुबई का आसमान जब तिरंगे की रोशनी से भर जाएगा, तो यह सिर्फ रोशनी का नजारा नहीं होगा, बल्कि भारत की आज़ादी, उसकी संस्कृति और उसके नागरिकों की अटूट एकता का प्रतीक बनेगा,