The CIA released dozens of intelligence reports on Bin Laden and Al-Qaeda on the anniversary of the terrorist attacks.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को हुए आतकंवादी हमलों की 25वीं बरसी पर शुक्रवार को दर्जनों ऐसी खुफिया रिपोर्ट सार्वजनिक की गईं जिन्हें राष्ट्रपति के लिए तैयार किया गया था।
इनमें उन खुफिया जानकारियों का ब्योरा है, जो सरकारी अधिकारियों ने विमानों के अपहरण से पहले ओसामा बिन लादेन और अलकायदा के बारे में जुटाई थीं। इन हमलों में कम से कम 3000 लोग मारे गए थे।
इन दस्तावेजों में सुरक्षा विश्लेषकों द्वारा बिन लादेन की गतिविधियों और उसके समर्थन तंत्र पर नजर रखने के साथ-साथ अमेरिकी ठिकानों पर संभावित खतरों को लेकर जताई गई चिंताओं का भी उल्लेख है। इनमें अमेरिका और अन्य देशों में उसके नेटवर्क को लेकर अधिकारियों की समझ तथा उसके अभियानों के लिए धन जुटाने के तरीकों का भी ब्योरा है।
सीआईए निदेशक जॉन रैटक्लिफ ने इसे ‘‘असाधारण पारदर्शिता का कदम’’ बताते हुए कहा कि ये दस्तावेज राष्ट्रपति के लिए तैयार की जाने वाली खुफिया रिपोर्ट को सार्वजनिक करने का एजेंसी का अब तक का सबसे बड़ा संग्रह है।