Senior Congress leader and socialist thinker Ratnakar Mahajan passes away.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजवादी चिंतक और राजनीतिक विश्लेषक डॉ. रत्नाकर महाजन का 80 वर्ष की आयु में शनिवार को पुणे स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। महाजन के करीबी सहयोगियों ने यह जानकारी दी।
सहयोगियों के अनुसार, महाजन पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। उनका अंतिम संस्कार आज वैकुंठ श्मशानभूमि में किया जाएगा।
मूल रूप से इंदापुर तालुका के रहने वाले महाजन उच्च शिक्षा के लिए पुणे आए थे।
उन्होंने युवक क्रांति दल, राष्ट्र सेवा दल, भारत जोड़ो अभियान और छात्र आंदोलनों के माध्यम से सामाजिक मुद्दों पर आवाज उठाई।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद महाजन ने पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के प्रवक्ता के रूप में काम किया। उन्होंने ‘शिदोरी’ पत्रिका के संपादक का दायित्व भी संभाला।