‘आप’ सरकार ने पंजाब में खुलेआम मादक पदार्थ का कारोबार चलने दिया: अमित शाह ने जालंधर रैली में कहा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 30-09-2026
The AAP government allowed open drug trade in Punjab: Amit Shah said at the Jalandhar rally.
The AAP government allowed open drug trade in Punjab: Amit Shah said at the Jalandhar rally.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पंजाब में मादक पदार्थ की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि सरकार ने प्रतिबंधित पदार्थ के कारोबार को खुलेआम चलने दिया।
 
अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए समर्थन की अपील करते हुए शाह ने कहा कि उनकी पार्टी दिसंबर 2029 तक पंजाब को ‘‘चिट्टा’’ (हेरोइन) से मुक्त कर देगी।
 
उन्होंने कहा, ‘‘क्या ‘आप’ पंजाब को नशा-मुक्त बना सकती है? सिर्फ भाजपा ही पंजाब को नशा-मुक्त बना सकती है।’’
 
भाजपा के वरिष्ठ नेता यहां पार्टी की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के समापन के अवसर पर आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे। यह यात्रा 18 सितंबर को शुरू हुई थी।