'India' alliance is falling apart, Rahul has been rejected as its leader: Shivraj Chouhan
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भाजपा ने दावा किया कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ बिखर रहा है तथा अखिलेश यादव एवं अन्य नेताओं के गठबंधन की बुधवार की बैठक में शामिल नहीं होने के बाद उसके नेताओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व को खारिज कर दिया है।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां संवाददाताओं को बताया, “इंडिया गठबंधन को अलग रखिए; यहां तक कि कांग्रेस के नेता और पार्टी सदस्य भी राहुल गांधी को अपना नेता स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। राहुल खुद, कांग्रेस कार्य समिति की बैठकों के दौरान, बार-बार गुहार लगाते हैं: ‘मुझे अपना नेता स्वीकार करें, मुझ पर भरोसा करें’।”
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं को लेकर संयुक्त आंदोलन की कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के लिए विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के नेताओं की यहां हुई बैठक के बाद चौहान की यह टिप्पणी आई।
कांग्रेस ने कहा कि सत्ता में बने रहने के लिये “वोट चोरी की योजना” समेत मोदी सरकार के “लगातार हमलों” से संविधान की रक्षा के लिये विपक्ष एकजुट है।