सुनील ने एशियाई खेलों में कुश्ती में लगातार दूसरा कांस्य जीता, निशा दहिया पहले दौर में हारीं

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 30-09-2026
Sunil wins second consecutive bronze in wrestling at Asian Games, Nisha Dahiya loses in first round
Sunil wins second consecutive bronze in wrestling at Asian Games, Nisha Dahiya loses in first round

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
सुनील कुमार दो एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले भारत के पहले ग्रीको रोमन पहलवान बन गए जिन्होंने बुधवार को यहां पुरुषों के 87 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता जबकि निशा दहिया प्रतियोगिता के पहले ही दिन हारकर बाहर हो गई ।

सुनील ने फिलीपीन के रॉबटर्स कालम जॉनस्टन को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराकर कांस्य पदक जीता । उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी का दाहिना हाथ बांधकर उन्हें पटखनी देते हुए 4 . 0 से बढत बना ली । रक्षात्मक खेल रहे जॉनस्टन को ‘पार टेरे’ पोजिशन से जमीन पर गिराते हुए सुनील ने स्कोरिंग मूव बनाते हुए पहले ही पीरियड में मुकाबला जीत लिया ।
 
कुश्ती के खेल में ‘पार टेरे’ ऐसी पोजिशन है जहां एक पहलवान रक्षात्मक रूप से जमीन पर लेटता है या अपने घुटनों और हाथों पर बैठता है और दूसरा पहलवान उसके ऊपर आक्रामक स्थिति में होता है।
 
सुनील ने हांगझोउ में 2023 खेलों में भी कांस्य पदक जीतकर ग्रीको रोमन शैली में भारत का पदक का 13 साल का इंतजार खत्म किया था ।