कांग्रेस कार्यालयों पर हमले के आरोपों से केरलम में सियासी घमासान

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 30-09-2026
Allegations of attacks on Congress offices spark political turmoil in Kerala
Allegations of attacks on Congress offices spark political turmoil in Kerala

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि केरलम के तिरुवनंतपुरम जिले में उसके पार्टी कार्यालयों पर हमला किया गया और ‘‘भाजपा के अपराधियों’’ ने कई स्थानीय नेताओं को धमकी दी।
 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को केरलम में हाल में काले झंडे दिखाए जाने के बाद दोनों दलों के बीच जारी राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच इस घटना से टकराव और बढ़ गया है।
 
हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पर ही आरोप लगाया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने दावा किया कि पार्टी के तिरुवनंतपुरम दक्षिण जिला अध्यक्ष मूकम्पलमूडु बीजू पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बर्बर हमला किया। उन्होंने इस घटना को कांग्रेस के ‘‘राजनीतिक गुंडागर्दी की ओर बढ़ने का निर्लज्ज प्रदर्शन’’ बताया।
 
तिरुवनंतपुरम जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) कार्यालय पर पथराव किया गया, जबकि अनावूर मंडल समिति कार्यालय में बीती रात आग लगा दी गई।