टेमासेक ने एयर इंडिया में सिंगापुर एयरलाइंस के निवेश का समर्थन किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 29-08-2026
Temasek supports Singapore Airlines' investment in Air India
Temasek supports Singapore Airlines' investment in Air India

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 टेमासेक कंपनी ने एयर इंडिया में सिंगापुर एयरलाइंस के निवेश का समर्थन किया है और कहा कि भारतीय एयरलाइन में बड़े स्तर पर बदलाव की प्रक्रिया में परिचालन तथा एकीकरण संबंधी चुनौतियां शामिल हैं, जिनमें कई साल लग सकते है।
 
सिंगापुर एयरलाइंस (एसआईए) में हिस्सेदारी रखने वाली सिंगापुर की सरकारी निवेश कंपनी टेमासेक ने यह बयान ऐसे समय में दिया, जब कुछ हलकों ने घाटे में चल रही एयर इंडिया में एयरलाइन के निवेश को लेकर चिंता जताई गई थी।
 
सिंगापुर एयरलाइंस की एयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी है। शेष हिस्सेदारी टाटा संस के पास है, जिसने जनवरी 2022 में सरकार से भारतीय विमानन कंपनी का अधिग्रहण किया था।
 
टेमासेक ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि एसआईए ने सिंगापुर से बाहर दीर्घकालिक वृद्धि सुनिश्चित करने के मकसद से दूसरा विमानन केंद्र विकसित करने में निवेश करने का लक्ष्य रखा है।