तेजस्वी की बिहार की राजनीति से अनुपस्थिति दिखाता है कि उनका जनता से सरोकार नहीं: राय

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 06-12-2025
Tejashwi's absence from Bihar politics shows he is not concerned with the people: Rai
Tejashwi's absence from Bihar politics shows he is not concerned with the people: Rai

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने शनिवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव की बिहार की राजनीति से ‘अनुपस्थिति’ दर्शता है कि उनका राज्य की जनता से कोई सरोकार नहीं है।
 
राय ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘तेजस्वी यादव बिहार की राजनीति से गायब हो गए हैं। उन्होंने हाल ही में बिहार विधानसभा सत्र में ठीक से हिस्सा नहीं लिया। इस समय राज्य छोड़कर जाने का उनका निर्णय दिखाता है कि उनका बिहार या यहां की जनता से कोई लेना-देना नहीं है।’’
 
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक से पांच दिसंबर के बीच 18वीं बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में शामिल नहीं हुए।
 
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने यादव पर कोविड-19 महामारी, बाढ़ आदि जैसे संकटों के समय भी राज्य को छोड़कर जाने का आरोप लगाया।
 
राय ने कहा कि तेजस्वी यादव “जानते हैं कि लोगों का राजद, कांग्रेस और ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) पर से विश्वास टूट गया है, क्योंकि लोग परिवारवाद और तुष्टीकरण की राजनीति में उलझे गठबंधन की चाल को समझ गए हैं।”