तेजस शिर्से ने पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 27-07-2026
Tejas Shirse qualifies for the final of the men's 110m hurdles
Tejas Shirse qualifies for the final of the men's 110m hurdles

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक तेजस शिर्से सोमवार को यहां हीट (शुरुआती दौर) में 13.76 सेकंड के समय के साथ छठे स्थान पर रहकर राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय बन गए।
 
इस 24 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने हीट एक में तीसरा स्थान हासिल किया, जिसमें इंग्लैंड के सैमुअल बेनेट ने 13.20 सेकंड के समय के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।
 
प्रत्येक हीट में पहले तीन और अगले दो सबसे तेज धावक प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचेंगे। फाइनल सोमवार को ही होगा।
 
शिर्से ने इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पिछले महीने लुधियाना में इंडियन एथलेटिक्स सीरीज़ नौ में किया था जहां उन्होंने 13.27 सेकंड का समय निकाला, जो वर्तमान में राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है।