हिंदुस्तान जिंक के अगले चरण की वृद्धि में प्रौद्योगिकी की अहम भूमिका होगी: चेयरपर्सन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 29-06-2026
Technology will play a key role in Hindustan Zinc's next phase of growth: Chairperson
Technology will play a key role in Hindustan Zinc's next phase of growth: Chairperson

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक की चेयरपर्सन प्रिया अग्रवाल हेब्बर ने सोमवार को कहा कि कंपनी की वृद्धि के अगले चरण में प्रौद्योगिकी की भूमिका बेहद अहम होगी।

उन्होंने कहा कि उत्पादकता, सटीकता और सुरक्षा में सुधार के लिए स्वचालन, कृत्रिम मेधा (एआई), उन्नत विश्लेषण और आधुनिक खनन प्रणालियों में निवेश बढ़ाया जाएगा।
 
कंपनी की 60वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) को संबोधित करते हुए हेब्बर ने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य एक भविष्य के लिए तैयार ऊर्जा बदलाव वाली कंपनी बनना है, जो कई धातुओं और महत्वपूर्ण खनिजों में अपनी ताकत का विस्तार करे, जो भारत की औद्योगिक वृद्धि को गति दे सके और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत बनाए।’’
 
चेयरपर्सन के अनुसार, कंपनी वैश्विक ऊर्जा बदलाव के अगले चरण के लिए स्वयं को तैयार कर रही है। इसके तहत वह जस्ते के दायरे से आगे बढ़कर महत्वपूर्ण खनिजों, डाउनस्ट्रीम विनिर्माण और प्रौद्योगिकी-आधारित खनन के क्षेत्रों में विस्तार कर रही है।