आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने शनिवार को यहां कहा कि न्यायपालिका के समय की बर्बादी का प्रभावी समाधान केवल प्रौद्योगिकी है।
सीजेआई यहां मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के ‘फ्रैगमेंटेशन टू फ्यूजन : यूनाइटेड डिजिटल प्लेटफॉर्म इंटीग्रेशन के जरिये न्याय को सशक्त बनाना’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा, ‘‘हमें प्रौद्योगिकी एवं एआई आधारित न्यायिक ढांचे को और मजबूत बनाने के बारे में सोचना चाहिए।’’
न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा, ‘‘न्यायपालिका के समय की बर्बादी का प्रभावी समाधान केवल प्रौद्योगिकी है।’’
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद थे।