तमिलनाडु सरकार ने राज्य का राजस्व बढ़ाने के लिए जनता से सुझाव मांगे

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-08-2026
Tamil Nadu government seeks suggestions from public to increase state revenue
Tamil Nadu government seeks suggestions from public to increase state revenue

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
तमिलनाडु सरकार की राजस्व वृद्धि समिति ने राज्य का राजस्व बढ़ाने के उपायों को लेकर आम लोगों और विशेषज्ञों से सुझाव मांगे हैं।
 
इस समिति की अध्यक्षता योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया कर रहे हैं।
 
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, 31 जुलाई को हुई समिति की पहली बैठक में आम लोगों, संघों, शिक्षाविदों, शोधार्थियों और सार्वजनिक वित्त के क्षेत्र में काम करने वाले संस्थानों से सुझाव मांगने का निर्णय लिया गया।
 
समिति राज्य के कर और गैर-कर राजस्व में वृद्धि करने तथा राजस्व संग्रह की क्षमता, दक्षता और आत्मनिर्भरता में सुधार के उपाय तलाश रही है।
 
संबंधित पक्षों से अपने सुझाव ई-मेल के जरिये भेजने को कहा गया है। बयान में कहा गया है कि यदि 11 अगस्त से पहले सुझाव भेज दिए जाएं तो बेहतर रहेगा।
 
सुझाव अंग्रेजी, तमिल या दोनों भाषाओं में दिए जा सकते हैं।