Rijiju hits back at Congress for questioning GDP figures, asks if the party is drunk
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) आंकड़ों पर सवाल उठाने के लिए केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधा और पूछा कि क्या विपक्षी पार्टी ‘‘गहरे नशे’’ में है या देश की तरक्की से वह इतनी नफरत करती है कि उसे जमीनी हकीकत का अंदाजा ही नहीं रहा।
रीजीजू ने 'एक्स' पर कांग्रेस की केरल इकाई की एक पोस्ट के जवाब में यह बात कही। केरल प्रदेश कांग्रेस ने अपनी पोस्ट में कहा था, ‘‘अब कोई भी उस झूठी कहानी पर यकीन नहीं करता। दुनिया इस धोखे को समझती है।’’
कांग्रेस की केरल इकाई ने ‘बीयर मग’ की एक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें भारतीय अर्थव्यवस्था को असली तरल पदार्थ और आधिकारिक जीडीपी आंकड़ों को बुलबुले के तौर पर दिखाया गया है।
रीजीजू ने सवाल किया, ‘‘क्या कांग्रेस बहुत अधिक बीयर पीने की वजह से गहरे नशे में है या कांग्रेस के लोग भारत की तरक्की से इतनी नफरत करते हैं कि वे जमीनी हकीकत से दूर हो गए हैं?’’