एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर प्रभावी रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाएं: योगी आदित्यनाथ

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 22-08-2026
Take necessary steps to effectively control rising air pollution in NCR: Yogi Adityanath
Take necessary steps to effectively control rising air pollution in NCR: Yogi Adityanath

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बढ़ते वायु प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।
 
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्य सचिव एसपी गोयल ने पराली प्रबंधन को प्रभावी बनाने को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
 
बैठक में वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए किए जा रहे उपायों की समीक्षा की गई और अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
 
बैठक में पराली प्रबंधन के लिए उपलब्ध संसाधनों और कृषि मशीनरी की स्थिति की समीक्षा की गई।
 
अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि किसानों को पराली प्रबंधन में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए बेलर और अन्य कृषि उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
 
मशीनरी की कमी को दूर करने के लिए लंबित निविदा प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करने को कहा गया।