आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए, जिससे उनके राज्य में भाजपा की ओर से पहले मुख्यमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया।
भाजपा सूत्रों ने बताया कि अधिकारी का नाम यहां विधायक दल की बैठक में प्रस्तावित किया गया था और नव निर्वाचित भाजपा विधायकों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा औपचारिक रूप से इसकी घोषणा की गई।
नयी भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह नौ मई को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ‘ओटीआर’ से उम्मीदवार की लाइव तस्वीर, हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान अपने आप आवेदन पत्र में आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन उम्मीदवारों की ‘ओटीआर’ में ‘केवाईसी’ प्रक्रिया अधूरी है उन्हें सुधार करने से पहले इसे पूरा करना होगा।
राजस्थान उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने पिछले साल अगस्त में एसआई भर्ती परीक्षा-2021 को रद्द करने का आदेश दिया था। इस साल अप्रैल में उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने भी इस आदेश को बरकरार रखा।
चयनित प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों (एसआई) ने उच्च न्यायालय की खंडपीठ के इस आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी थी। हांलाकि, उच्चतम न्यायालय ने हाल में उनकी 'विशेष अनुमति याचिका' (एसएलपी) को खारिज कर दिया।