'Sugar scam' is Modi government's new 'masterstroke' ahead of festivals: Congress
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
कांग्रेस ने त्योहारों से पहले चीनी की कीमत में ‘‘बढ़ोतरी’’ को लेकर बृहस्पतिवार को नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण आम लोगों पर महंगाई का बोझ बढ़ रहा है।
पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा कि चीनी की कीमत करीब 45 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर अगस्त में 70-75 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है।
उन्होंने दावा किया कि इससे त्योहारों के चार महीनों में देश के उपभोक्ताओं पर करीब 36,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।
कांग्रेस नेता ने इसे ‘‘चीनी घोटाला’’ करार दिया और आरोप लगाया कि इसका फायदा जमाखोरों और कालाबाजारियों को हो रहा है।
उन्होंने सरकार की नीतियों पर तंज कसते हुए कहा कि ‘‘जनता को खुलेआम मुनाफाखोरों और कालाबाजारियों से लुटवाने का मोदी सरकार का यह नया मास्टर स्ट्रोक है। 12 साल से मोदी सरकार ऐसे ही मास्टर स्ट्रोक लगा रही है और महंगाई के जरिये आम जनता की मुश्किलें बढ़ाई जा रही हैं।’’