परीक्षा में अनियमितता के विरोध में झारखंड विधानसभा तक छात्रों का मार्च, पुलिस के साथ झड़प

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 10-08-2026
Students march to Jharkhand Assembly to protest exam irregularities, clash with police
Students march to Jharkhand Assembly to protest exam irregularities, clash with police

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में प्रतियोगी परीक्षाओं के हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को झारखंड विधानसभा की ओर मार्च किया। एक के बाद एक कई अवरोधकों को तोड़ते हुए आगे बढ़ रहे छात्रों पर पुलिस ने पानी की बौछारें कीं। इस दौरान छात्रों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई।
 
कई प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि पुलिस की कार्रवाई में वे घायल हो गए। यह कार्रवाई उस वक्त हुई जब प्रदर्शनकारी नए विधानसभा परिसर की ओर जाने वाले मार्ग पर जगन्नाथपुर मंदिर के पास अंतिम अवरोधक तक पहुंचे थे।
 
पीयूष कुमार सोनी नामक एक प्रदर्शनकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘लाठीचार्ज बहुत बर्बर था। हम शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन सरकार ने हम पर लाठियां बरसाईं। ये सिर्फ हमें शारीरिक चोट पहुंचा सकते हैं हमारी सोच को नहीं दबा सकते।’’
 
उन्होंने दावा किया, ‘‘कई छात्राओं को भी चोटें आईं। पुलिस ने हमारे सिर, हाथों, चेहरे हर जगह मारा।’’
 
हजारीबाग जिले से आए विक्रम कुमार ने दावा किया कि उनके सिर पर चोट आई है।