आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
जम्मू-कश्मीर के सांबा और कठुआ जिलों में हेरोइन बरामद होने के बाद 17 वर्षीय नाबालिग समेत तीन संदिग्ध तस्करों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सांबा के बारी ब्राह्मणा इलाके में रविवार देर मोटरसाइकिल से जा रहे नाबालिग को रोका गया।
प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 3.36 ग्राम हेरोइन बरामद की।
उन्होंने कहा कि किशोर को हिरासत में लिया गया और मादक पदार्थ व मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई।
प्रवक्ता ने बताया कि नाबालिग के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मनः प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने कहा कि इसके बाद नाबालिग को सक्षम प्राधिकारी के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जम्मू के आरएस पुरा स्थित पर्यवेक्षण गृह भेज दिया गया।