a plea seeking time-bound investigation and hearing in drug trafficking cases.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
उच्चतम न्यायालय ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए निर्देश देने के अनुरोध संबंधी एक याचिका पर सोमवार को केंद्र और अन्य से जवाब मांगा।
याचिका में, मादक पदार्थों से जुड़े मामलों की तय समय-सीमा में जांच और मुकदमे की सुनवाई, तस्करों की संपत्ति जब्त करने और समान जांच प्रोटोकॉल बनाने जैसी मांगें शामिल हैं।
प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायूर्ति जॉयमाल्या बागची एवं न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने इस समस्या को ‘‘बहुत गंभीर’’ बताते हुए कहा कि इससे निपटने के लिए विशेष एजेंसियों के समन्वित प्रयासों की जरूरत है।
याचिका दायर करने वाले वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय ने पीठ को बताया कि इसी तरह का एक मामला पहले से ही उच्चतम न्यायालय में लंबित है।