भिवंडी में जलभराव के बीच राहगीरों की मदद के लिए आगे आया 'स्पाइडरमैन'

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-07-2026
'Spiderman' comes forward to help pedestrians amid waterlogging in Bhiwandi
'Spiderman' comes forward to help pedestrians amid waterlogging in Bhiwandi

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 महाराष्ट्र के भिवंडी में जलमग्न सड़कों और गड्ढों के बीच राहगीरों को रास्ता पार कराने में मदद कर रहे 'स्पाइडरमैन' की पोशाक पहने एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब प्रसारित हो रहा है। इंटरनेट उपयोगकर्ता अनोखे अंदाज में लोगों की मदद करने के उसके इस प्रयास की जमकर सराहना कर रहे हैं।
 
ठाणे जिले में सोमवार को हुई भारी बारिश के कारण भिवंडी और उसके आस-पास के इलाकों में भारी जलभराव हो गया था। सड़कों पर पानी जमा होने की वजह से वहां बने गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे थे, जिसके कारण कई गाड़ियां अनियंत्रित होकर संतुलन खो रही थीं।
 
ऐसे समय में सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने वाले शादाब मोमिन स्पाइडरमैन की पोशाक पहनकर सामने आए और उन्होंने खुद आगे बढ़कर लोगों की मदद करना शुरू कर दिया।
 
वायरल वीडियो में शादाब जलभराव वाली सड़क को सुरक्षित पार कराने के लिए दो बच्चों को अपने कंधों पर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही वह पानी से भरी सड़कों पर फंसी गाड़ियों को निकालने में भी मदद करते नजर आ रहे हैं।