आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन पर छात्रों और युवाओं का भविष्य बर्बाद करने का आरोप लगाया।
उन्होंने परीक्षा पेपर लीक और ‘नकल माफिया’ के खिलाफ कड़े कदम उठाने के लिए नरेन्द्र मोदी सरकार को श्रेय दिया।
योगी ने फतेहपुर जिले में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछली सपा सरकार ने विकास, किसानों और युवाओं की उपेक्षा की थी।
केंद्र के प्रस्तावित पेपर लीक विरोधी विधेयक का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के हालिया फैसलों का स्वागत किया।
योगी ने आरोप लगाया कि नकल माफिया कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की विरासत है, जिन्होंने इन तत्वों को पाला-पोसा और संरक्षण दिया तथा आज वे घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।