एसजेवीएन ने जमुई सौर परियोजना से वाणिज्यिक आपूर्ति शुरू की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 12-08-2026
SJVN commences commercial supply from Jamui Solar Project
SJVN commences commercial supply from Jamui Solar Project

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एसजेवीएन ने बिहार के जमुई जिले में अपनी 75 मेगावाट क्षमता वाली सौर बिजली परियोजना से वाणिज्यिक स्तर पर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी है।
 
कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि एसजेवीएन ने जमुई सौर ऊर्जा परियोजना के लिए वाणिज्यिक परिचालन तिथि (सीओडी) हासिल कर ली है।
 
यह परियोजना एसजेवीएन की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एसजीईएल) के माध्यम से विकसित की गई है। कंपनी ने इसे अपनी नवीकरणीय ऊर्जा यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।
 
कुल 75 मेगावाट क्षमता वाली इस परियोजना से परिचालन के पहले वर्ष में करीब नौ करोड़ यूनिट बिजली उत्पादन होने का अनुमान है। वहीं, 25 साल की अवधि में इससे लगभग 352.2 करोड़ यूनिट बिजली पैदा होने की उम्मीद है।
 
कंपनी के अनुसार, यह परियोजना जमुई जिले के हदहदिया और ककनचौर गांवों के पास करीब 300 एकड़ जमीन पर विकसित की गई है। इस जमीन को कंपनी ने खरीदा है। परियोजना की अनुमानित लागत 342 करोड़ रुपये है।