Nitish abolished the APMC system in Bihar, farmers got direct benefit: JD(U) member Sanjay Jha
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद संजय झा ने बिहार में कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) व्यवस्था खत्म करने के लिए राज्यसभा सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना करते हुए बुधवार को कहा कि इस कदम से बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई और किसानों को उनकी उपज का भुगतान सीधे बैंक खातों में मिलने लगा।
राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक, 2026 पर राज्यसभा में चर्चा के दौरान झा ने नीतीश कुमार के दो दशक से अधिक समय बाद संसद में लौटने का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कुमार ने उनसे कहा था कि बतौर सांसद उनके पहले के कार्यकाल में सदन में इस तरह के व्यवधान देखने को नहीं मिलते थे।
झा ने कहा, ‘‘नीतीश जी अब राज्यसभा में हैं... उन्होंने 2005 में संसद छोड़ी थी और 20 साल से अधिक समय बाद वापस आए हैं।’’
नीतीश कुमार उनके बगल में बैठे थे।
झा ने बताया कि नीतीश कुमार ने यह भी जिक्र किया कि उनके पहले के कार्यकाल में संसद में इस तरह के विरोध प्रदर्शन नहीं होते थे।