दिल्ली के जामिया मिल्लिया में हुई झड़प का बदला लेने की साजिश रचते छह युवक नूंह में गिरफ्तार

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 01-10-2026
Six youths arrested in Nuh for plotting to avenge the clashes at Jamia Millia Islamia in Delhi
Six youths arrested in Nuh for plotting to avenge the clashes at Jamia Millia Islamia in Delhi

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हुई झड़प के दौरान हुए हमले का बदला लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी जाने की साजिश रच रहे छह युवकों को नूंह पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उनके पास से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
 
नूंह सदर थाना में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 
पुलिस के अनुसार, इस हफ्ते की शुरुआत में दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हुई झड़प के दौरान आरोपियों में से एक बिलाल पर हमला हुआ था। इसके बाद हमले की साजिश रचने के लिए आरोपी सलाम्बा गांव में इकट्ठा हुए थे।
 
पुलिस ने उनके पास से अवैध देसी ‘पौना’ बंदूक, एक देसी पिस्तौल और लाठियां बरामद कीं।
 
नूंह पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘नूंह में सीआईए टीम को सूचना मिली कि जामिया में हुए विवाद में शामिल युवकों का एक समूह किसी बड़े अपराध को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है और दिल्ली जाने की योजना बना रहा है। तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। नूंह सदर थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।’’