Sikhs protest outside Rahul Gandhi's residence against calling Sajjan Kumar a 'hero'
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
कई सिख नेताओं और 1984 के सिख-विरोधी दंगों से प्रभावित परिवारों के सदस्यों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास के बाहर शनिवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा पार्टी के पूर्व नेता सज्जन कुमार को कथित तौर पर ‘‘नायक’’ और “आदर्श” बताये जाने वाली टिप्पणियों को लेकर माफी की मांग की।
कांग्रेस के पूर्व नेता सज्जन कुमार का बृहस्पतिवार को निधन हो गया था। उन्हें 1984 के सिख-विरोधी दंगों से जुड़े एक मामले में दोषी ठहराया गया था।
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह कहलों ने प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व किया। भारी पुलिस बैरिकेड के बीच वे गांधी के 5, सुनहरी बाग रोड स्थित आवास के बाहर एकत्र हुए।
डीएसजीएमसी के एक नेता ने कहा कि कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि 1984 के सिख-विरोधी दंगों से जुड़े मामलों में दोषी ठहराये गये कुमार को क्या ‘‘नायक’’ माना जा रहा है।