मैसूरु दशहरा पूजा के दौरान मंत्रियों को प्रवेश से रोकने के मामले में शिवकुमार ने जांच के आदेश दिए

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 22-10-2026
Shivakumar orders probe into ministers being barred from entering Mysuru during Dussehra puja
Shivakumar orders probe into ministers being barred from entering Mysuru during Dussehra puja

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने मुख्य सचिव शालिनी रजनीश को उस घटना की जांच करने के निर्देश दिए है जिसमें पुलिस अधिकारियों ने मैसूरु महल परिसर में नंदी ध्वज पूजा स्थल पर मंत्रियों को कथित तौर पर प्रवेश करने से रोक दिया था।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के बृहस्पतिवार को जारी बयान के अनुसार, 21 अक्टूबर को मैसूरु दशहरा शोभायात्रा की शुरुआत में आयोजित पूजा के दौरान मंत्रियों बालकृष्ण, नरेंद्रस्वामी और बसवंतप्पा को पूजा स्थल में कथित तौर पर प्रवेश नहीं करने दिया गया।
 
बयान के मुताबिक, शिवकुमार ने कहा कि उन्होंने खुद हस्तक्षेप करके मंत्रियों के प्रवेश की व्यवस्था की, लेकिन संबंधित अधिकारियों के व्यवहार पर अप्रसन्न्ता जताई।
 
उन्होंने कहा, ‘‘मंत्रियों को पूजा स्थल में प्रवेश से रोककर अधिकारियों ने अस्वीकार्य व्यवहार किया। मैंने खुद हस्तक्षेप किया और सुनिश्चित किया कि मंत्रियों को प्रवेश मिले। हालांकि, अधिकारियों की ऐसी उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जा सकती।’’
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने मुख्य सचिव को घटना की जांच करने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करते हुए एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।
 
उन्होंने कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।