राहुल के राष्ट्रविरोधी ताकतों से संबंध, वह लोगों को भड़का रहे हैं: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 22-10-2026
Rahul has links with anti-national forces, he is inciting people: BJP MP Nishikant Dubey
Rahul has links with anti-national forces, he is inciting people: BJP MP Nishikant Dubey

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली


 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर राष्ट्रविरोधी ताकतों से संबंध रखने और ‘‘लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ कर’’ उन्हें ‘‘भड़काने’’ का बृहस्पतिवार को आरोप लगाया।

दुबे ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘राहुल गांधी ने पिछले 10 वर्ष में कम से कम 270 बार विदेश यात्राएं की हैं। वह उन अमेरिकी नेताओं से मिलते रहे हैं... जिनके सोरोस फाउंडेशन से संबंध हैं इसलिए मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उन्होंने किसके कहने पर ऐसे लोगों से मुलाकात की।’’
 
उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या इसके पीछे सोरोस थे? क्या सैम पित्रोदा भी इस साजिश में प्रमुख रूप से शामिल हैं? क्या राहुल गांधी इन लोगों के इशारे पर यहां आंदोलन कर रहे हैं?’’
 
दुबे ने गांधी पर लोगों की ‘‘भावनाओं से खिलवाड़ करके’’ उन्हें भड़काने का भी आरोप लगाया।
 
उन्होंने कहा, ‘‘इसके परिणामस्वरूप आशुतोष रांका और सौरभ दास जैसे युवाओं को कुछ दिन जेल में रहना पड़ा। इसके बाद गांधी वियतनाम चले गए।’’