आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा तथा समावेशी विकास में उनका योगदान विकसित भारत की नींव को लगातार मजबूत कर रहा है।
माझी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।’’
मुख्यमंत्री ने भारत की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने में शाह के ‘‘दृढ़ नेतृत्व’’ की भी सराहना की।
उन्होंने कहा, ‘‘भारत की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने, नक्सल-मुक्त भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने और ‘सहकार से समृद्धि’ के दृष्टिकोण के जरिए सहकारिता क्षेत्र में बदलाव लाने में आपका दृढ़ नेतृत्व एक मजबूत, सुरक्षित और अधिक समृद्ध भारत के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’’
माझी ने कहा, ‘‘ राष्ट्रीय सुरक्षा और समावेशी विकास में आपका योगदान विकसित भारत की नींव को लगातार मजबूत कर रहा है।’’