शाह ने बिरला को लिखा पत्र: नीट मुद्दे पर चर्चा के लिए विपक्ष से बातचीत का किया आग्रह

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 12-08-2026
Shah writes to Birla, urges him to hold talks with the opposition to discuss the NEET issue
Shah writes to Birla, urges him to hold talks with the opposition to discuss the NEET issue

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से नीट प्रश्नपत्र लीक मुद्दे को लेकर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर सदन में चर्चा के लिए विपक्ष से बातचीत करने करने का आग्रह किया और कहा कि वह सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं।
 
शाह ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा कि लोकतंत्र में समाधान तलाशने का एकमात्र तरीका संवाद और चर्चा है तथा उन्हें लोकतंत्र और लोकतांत्रिक संस्थाओं में पूरा विश्वास है।
 
गृह मंत्री ने पत्र में कहा, ‘‘मैं आपसे अनुरोध करना चाहता हूं कि कृपया विपक्ष से सलाह-मशविरा करें। सभी की सहमति से चर्चा के लिए जितना समय आवश्यक हो, उतना समय निर्धारित करें। मैं पूरी चर्चा के दौरान सदन में मौजूद रहूंगा और चर्चा के दौरान विपक्ष के सभी सवालों का जवाब दूंगा।’’
 
उन्होंने कहा कि छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के महत्वपूर्ण मुद्दे पर विपक्ष और सत्तापक्ष के सदस्यों को चर्चा के दौरान अपने विचार व्यक्त करने का अवसर मिलेगा।
 
शाह ने कहा, ‘‘लोकतंत्र में समाधान तलाशने का एकमात्र तरीका संवाद और चर्चा है और मुझे लोकतंत्र तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं में पूरा अटूट विश्वास है।’’