शाह ने छत्तीसगढ़ में ‘डायल 112’ सेवा शुरू की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 18-05-2026
Shah launches 'Dial 112' service in Chhattisgarh
Shah launches 'Dial 112' service in Chhattisgarh

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अत्याधुनिक ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
केंद्रीय गृह मंत्री रविवार देर शाम राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे और बस्तर क्षेत्र में केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
 
अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज माना पुलिस परेड ग्राउंड में छत्तीसगढ़ पुलिस की अत्याधुनिक ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ तथा मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत की।
 
उन्होंने बताया कि शाह ने ‘डायल-112’ के 400 अत्याधुनिक वाहनों तथा 32 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
 
अधिकारियों ने बताया कि ‘एक्के नंबर, सब्बो बर’ (एक नंबर सभी के लिए) विषय पर आधारित यह आधुनिक सेवा पुलिस, अग्निशमन और चिकित्सा सेवाओं को एकीकृत करते हुए नागरिकों को एक ही नंबर पर त्वरित आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराएगी।
 
उन्होंने बताया कि इसके तहत शुरू किए गए 400 अत्याधुनिक वाहनों में स्मार्टफोन, जीपीएस, वायरलेस रेडियो, पीटीजेड कैमरा, डैश कैम, मोबाइल एनवीआर और सोलर बैकअप जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं जिनकी मदद से घटनास्थल की वास्तविक समय में निगरानी और त्वरित संचार सुनिश्चित किया जा सकेगा।
यह सौदा फरवरी 2008 में स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया था, जिसमें वाद्रा पहले निदेशक रह चुके थे। इस सौदे के तहत कंपनी ने शिकोहपुर में 3.5 एकड़ जमीन ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज से 7.5 करोड़ रुपये में खरीदी थी।