जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास ड्रोन दिखने के बाद तलाश अभियान शुरू

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 06-07-2026
Search operation launched after drone sighted near Line of Control in Jammu and Kashmir
Search operation launched after drone sighted near Line of Control in Jammu and Kashmir

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे एक गांव के ऊपर संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद सोमवार तड़के तलाश अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
अधिकारियों के अनुसार, रविवार देर रात सुंदरबनी सेक्टर के अग्रिम गांवों मीनका और बेरीपट्टन के ऊपर ड्रोन जैसी वस्तु देखी गई।
 
उन्होंने बताया कि संदिग्ध ड्रोन पाकिस्तान में नियंत्रण रेखा के पार लौटने से पहले कुछ समय के लिए भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुआ था।
 
अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और सुबह होते ही यह जांच करने के लिए तलाश अभियान शुरू किया कि क्या ड्रोन ने नशीले पदार्थ या हथियार तो नहीं गिराए थे।
 
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान कोई संदिग्ध या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।