आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार की सुबह अपेक्षाकृत ठंडी रही। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम है।
मौसम विभाग के सफदरजंग स्थित मुख्य केंद्र ने न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो पिछले दिन के मुकाबले 2.2 डिग्री सेल्सियस कम है।
अन्य मौसम केंद्रों में, लोधी रोड में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आयानगर में न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पालम में यह 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
इसके अलावा, दिल्ली में सबसे कम तापमान रिज क्षेत्र में रहा। यहां न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम है। इस केंद्र पर पिछले दिन के मुकाबले न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग मात्रा में बारिश रिकॉर्ड की गई।