मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर यातायात बाधित होने के बाद वैष्णव ने की समीक्षा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 06-07-2026
Vaishnav reviews traffic disruption on Mumbai-Pune rail route
Vaishnav reviews traffic disruption on Mumbai-Pune rail route

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को भारी बारिश और भूस्खलन के बाद मुंबई-पुणे मार्ग पर रेल सेवाओं में आए व्यवधान की समीक्षा की और अधिकारियों को जल्द से जल्द परिचालन बहाल करने का निर्देश दिया।
 
वैष्णव ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मैंने मुंबई-पुणे घाट खंड में भारी भूस्खलन और रेलवे पटरियों पर पत्थर गिरने से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की है।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘टीम बहाली के कार्य में जुटी हुई है। आज भी भारी बारिश के आसार हैं। मैंने पश्चिम और मध्य दोनों रेलवे के अधिकारियों को एक टीम के रूप में काम करने के लिए कहा है ताकि सभी ट्रेन सेवाओं की जल्द बहाली की जा सके।’’
 
इससे पहले, मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने कहा कि घाट खंड में ठाकुरवाडी के पास भूस्खलन हुआ। उन्होंने बताया कि तड़के तीन बजकर पांच मिनट पर खंडाला और मंकी हिल के बीच मध्य लाइन पर एक और भूस्खलन की सूचना मिली।