आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिण परिसर के पास स्थित सत्य निकेतन में एक इमारत ढहने की घटना में जान गंवाने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर सात हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह इमारत रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे मरम्मत कार्य के दौरान ढह गई। इसमें लड़कों का 'पेइंग गेस्ट' (पीजी) आवास था।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खोज अभियान जारी रहने के बीच इमारत के मलबे में से एक और व्यक्ति को निकाला गया जिसे अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि इमारत के मलबे से अब तक 12 लोगों को निकाला जा चुका है।
दिल्ली पुलिस, दिल्ली अग्निशमन सेवा, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) सहित कई एजेंसियां रात भर बचाव अभियान चलाती रहीं।