जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सड़क दुर्घटना में पांच सैन्यकर्मी घायल

Story by  आवाज़ द वॉयस | Published by  onikamaheshwari | Date 24-09-2025
Road crash in J-K’s Poonch leaves five Army personnel injured
Road crash in J-K’s Poonch leaves five Army personnel injured

 

मेंढर/पुंछ
 
जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ में बुधवार को एक वाहन के पलट जाने से सेना के पांच जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
अधिकारियों ने बताया कि नियंत्रण रेखा के पास बलनोई इलाके में तैनात जवान छुट्टी पर एक टैक्सी से घर जा रहे थे, तभी सुबह करीब 7.15 बजे मनकोके सेक्टर के घनी गांव में यह दुर्घटना हुई।
 
उन्होंने बताया कि दुर्घटना में सेना के जवानों को मामूली चोटें आईं और उन्हें मेंढर उप-जिला अस्पताल ले जाया गया।