रियाज ने ईडी के आरोपों को खारिज किया; रामकृष्णन ने राजनीतिक और कानूनी लड़ाई लडने की बात कही

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 10-09-2026
Riyaz denies ED allegations; Ramakrishnan vows to fight political and legal battle
Riyaz denies ED allegations; Ramakrishnan vows to fight political and legal battle

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के विधायक पी. ए. मोहम्मद रियाज ने सीएमआरएल से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच से संबंधित रिपोर्ट में उनके खिलाफ सामने आए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से ये बेबुनियाद दावे गढ़े गए हैं।
 
पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के दामाद रियाज ने साफ किया कि वह इस मामले से कानूनी तौर पर निपटेंगे।
 
उनकी यह प्रतिक्रिया उस खबर के बाद आई है जिसमें कहा गया है कि ईडी ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रावदा ए चंद्रशेखर को एक पत्र भेजकर केरलम विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पिनराई विजयन, उनकी बेटी वीणा टी और रियाज तथा कुछ अन्य लोगों के खिलाफ कथित सीएमआरएल रिश्वत मामले के सिलसिले में पीएमएलए के तहत की गई जांच और तलाशी के दौरान जुटाए गए ‘‘साक्ष्यों’’ के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
 
खबरों में यह दावा भी किया गया है कि ईडी को जांच में पता चला है कि वीणा ने अपने पति रियाज के दोस्तों के जरिए विदेश में 20 करोड़ रुपये भेजे थे।