पालघर में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी कर 22 लोगों से 1.85 करोड़ रुपये की ठगी, जांच शुरू

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 10-09-2026
22 people duped of Rs 1.85 crore in Palghar under the guise of investment fraud; investigation underway
22 people duped of Rs 1.85 crore in Palghar under the guise of investment fraud; investigation underway

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने एक कंपनी के प्रतिनिधियों के खिलाफ निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा देकर 22 लोगों से 1.85 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
 
अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने पीड़ितों को अपनी कंपनी के जरिए किए गए निवेश पर प्रति माह पांच प्रतिशत के निश्चित मुनाफे का लालच दिया था।
 
पालघर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) यतीश देशमुख ने बुधवार को बताया कि निवेशकों से पैसे लेने के बाद कंपनी ने उन्हें न तो वादे के अनुसार मुनाफा दिया और न ही मूल राशि लौटाई।
 
उन्होंने बताया कि जांचकर्ताओं ने अब तक ऐसे 22 पीड़ितों की पहचान की है, जिनके साथ कुल 1,85,90,644 रुपये की ठगी की गई है।