सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अनिल वर्मा पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 03-08-2026
Retired IAS officer Anil Verma appointed chairman of West Bengal Public Service Commission
Retired IAS officer Anil Verma appointed chairman of West Bengal Public Service Commission

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी अनिल वर्मा को पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार की ओर से सोमवार को जारी एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।
 
राज्य के वित्त विभाग की अधिसूचना के अनुसार, यह नियुक्ति भारत के संविधान के अनुच्छेद 316(1) के तहत राज्यपाल द्वारा की गई है और वर्मा के पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।
 
अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘राज्यपाल ने अनिल वर्मा, आईएएस (सेवानिवृत्त), को पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।’’