आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
तमिलनाडु के हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के मंत्री एस. रमेश ने शुक्रवार को लोगों से अपील की कि वे विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण वाले मंदिरों में अनियमितताओं, नौकरी के बदले पैसे मांगे जाने और अन्य गड़बड़ियों की सूचना दें।
मंत्री ने हाल में तिरुचेंदूर के एक मंदिर के निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं को शीघ्र दर्शन कराने के लिए मंदिर कर्मचारियों की संलिप्तता वाले एक अवैध लेन-देन का खुलासा किया था। उन्होंने लोगों से अपनी शिकायतें सबूत के साथ ई-मेल करने को कहा।
रमेश ने कहा कि लोग राज्य में विभाग के नियंत्रण वाले मंदिरों में अनियमितताओं, अवैध रूप से पैसे लेने, मंदिरों के जीर्णोद्धार और मंदिरों में नौकरी दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने समेत अन्य गड़बड़ियों की जानकारी उन्हें दे सकते हैं।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैं और मेरा कार्यालय इन शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए कदम उठाएंगे।’’
मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय द्वारा स्वच्छ और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मुहैया कराने का आश्वासन दिए जाने के बाद रमेश ने यह अपील की।