अजमेर जेल में बंद डकैत की हत्या के मामले में आरोपी से पूछताछ

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 03-07-2026
Interrogation of the accused in the murder case of a dacoit lodged in Ajmer jail
Interrogation of the accused in the murder case of a dacoit lodged in Ajmer jail

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
राजस्थान पुलिस ने अजमेर की अति-सुरक्षित मानी जाने वाली जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या के आरोपी विष्णु सिंह जाट को ‘पेशी वारंट’ पर गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
अधिकारियों के अनुसार पुलिस ने जाट से इस वारदात के मकसद और उससे जुड़ी परिस्थितियों के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है।
 
उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों की निगरानी में जाट को पूछताछ के लिए जेल से सिविल लाइंस थाने लाया गया।
 
इस जेल में बंद गुर्जर की 29 जून को हत्या कर दी गई थी।
 
पुलिस हत्या के मकसद, हत्या के तरीके और मामले के अन्य पहलुओं का पता लगाने के लिए जाट से पूछताछ कर रही है।