राज्यसभा उपचुनाव : बीजद सांसद देवाशीष सामंतराय ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 05-06-2026
Rajya Sabha by-election: BJD MP Debashis Samantaray files nomination as BJP candidate
Rajya Sabha by-election: BJD MP Debashis Samantaray files nomination as BJP candidate

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 बीजू जनता दल (बीजद) के पूर्व सांसद देबाशीष सामंतराय ने शुक्रवार को ओडिशा से राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
 
सामंतराय बीजू जनता दल छोड़कर 26 मई को भाजपा में शमिल हो गये थे। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने बृहस्पतिवार को उन्हें राज्यसभा उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी बनाया था।
 
सामंतराय ने यहां नामांकन पत्रों के तीन सेट दाखिल किए। इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल, उपमुख्यमंत्री के वी सिंह देव और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
 
सामंतराय 2024 में बीजद प्रत्याशी के रूप में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। उन्होंने 25 मई को राज्यसभा और बीजद पार्टी दोनों से इस्तीफा दे दिया था।
 
भाजपा में शामिल होने के कुछ ही दिनों के अंदर उन्हें इस पार्टी से उच्च सदन के लिए टिकट भी मिल गया।
 
सामंतराय ने दावा किया कि बीजद की ताकत लगातार कम हो रही है। उन्होंने संकेत दिया कि क्षेत्रीय दल के और भी सांसद भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
 
सामंतराय के शामिल होने के साथ ही, 2024 के आम चुनाव के बाद बीजद के तीन पूर्व राज्यसभा सदस्य पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं और भाजपा में शामिल हो गए हैं एवं उसके टिकट पर उन्होंने उच्च सदन में वापसी की है।
 
अन्य दो सुजीत कुमार और ममता मोहंता हैं।