राजस्थान के भाजपा नेता ने 'मिर्जापुर' फिल्म के 'शूरवीर' गीत पर आपत्ति जताई

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 10-09-2026
Rajasthan BJP leader objects to 'Shoorveer' song from 'Mirzapur'
Rajasthan BJP leader objects to 'Shoorveer' song from 'Mirzapur'

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने महाराणा प्रताप को समर्पित एक गीत को फिल्म "मिर्जापुर द मूवी" में गैंगस्टर और अपराधी किरदारों वाले दृश्यों के साथ दिखाए जाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने इस गीत को हटाने की मांग की है।
 
राठौड़ ने इस बारे में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष को पत्र लिखा है।
 
उन्होंने यह पत्र सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा— ‘‘वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को समर्पित ‘शूरवीर’ गीत को फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ में गैंगस्टर एवं आपराधिक चरित्रों के साथ जोड़कर प्रस्तुत किए जाने के विरोध में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष को पत्र लिखकर इस गीत को हटाने और भविष्य में ऐतिहासिक महापुरुषों से जुड़े गीतों, प्रतीकों और संदर्भों के गलत उपयोग की अनुमति नहीं दिये जाने की मांग की।’’
 
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे राठौड़ ने इस पत्र में कहा है कि राजस्थानी गायक रैपरिया बालम के शूरवीर गीत का मिर्जापुर मूवी में गैंगस्टरों, नशेड़ी बलात्कारियों के साथ प्रयोग अत्यंत आपत्तिजनक एवं जन भावनाओं को आहत करने वाला है।
 
राठौड़ ने दावा किया कि इस तरह का चित्रण महाराणा प्रताप के सम्मान तथा उनसे जुड़ी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का भी अपमान करता है।पहुंच गए, जो सालाना आधार पर 24 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि है।
 
यानी Apple का फोकस अब सिर्फ प्रीमियम ग्लोबल मार्केट पर नहीं, बल्कि भारत जैसे तेजी से बढ़ते Smartphone Market पर भी लगातार मजबूत हो रहा है।